-
देश को क्रिकेट का वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पिछले साल से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। वह अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ बिता रहे हैं। पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) के साथ धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस फोटो के लिए साक्षी को कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। (Photos: Sakshi Dhoni Instagram)
-
दरअसल साक्षी ने धोनी के साथ की ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। फोटो में साक्षी माही के पैर के अंगूठे को दांत से काटने के एक्सप्रेशन दे रही हैं।
-
तस्वीर को पोस्ट करते हुए साक्षी ने लिखा था- जब आपको अपने स्वीटी का ध्यान अपनी तरफ खींचना पड़े। तस्वीर फैंस द्वारा खूब पसंद की गई। धोनी और साक्षी के तमाम फैंस ने इस तस्वीर पर उन्हें क्यूट और लवली कपल जैसे कॉम्प्लिमेंट दिए। वहीं कुछ लोग ऐसे भी रहे जो इस फोटो पर साक्षी को बुरी तरह ट्रोल करने लगे।
-
ट्रोल करने वाले लिखने लगे कि ये मत भूलो कि तुम किसकी पत्नी हो। कुछ यूजर्स ने लिखा कि क्या पैर चाटना ही प्यार कहलाता है। वहीं कुछ लोगों ने ये भी लिखा कि सोशल मी़डिया में कुछ भी फालतू का क्यों पोस्ट करती रहती हो।
-
बता दें कि साक्षी धोनी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/mahabharat-renuka-israni-who-played-gandhari-know-all-about-her/1380370/ “>‘महाभारत’ की ‘गांधारी’ रेणुका आज तक हैं कुंवारी, 22 की उम्र में बनी थीं 29 साल के ‘दुर्योधन’ की मां
-
साक्षी आए दिन महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर करती रहती हैं।
